
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कोच्चि के मरीन ड्राइव में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली उल्सा महासंगमम में शामिल होंगे। केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन ने बताया कि रैली का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कांग्रेस के वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी रैली में शामिल होंगे। हमारी रैली उन सरकारों के लिए चेतावनी है, जो महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसाओं को रोकने में विफल रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved