
मुम्बई। 1990 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी के 52 वर्षीय एक्टर राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। एक्टर करगिल की शूटिंग के दौरान अचानक से तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। राहुल को दो दिन पहले ही नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें प्रोग्रेसिव ब्रेन स्ट्रोक आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि एक्टर सुरक्षित हैं और ट्रीटमेंट पर ठीक से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं और ठीक होने में अभी कुछ समय लग सकता है। लंबे समय बाद किसी फिल्म में एक्टिंग करने जा रहे थे राहुल रॉय।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved