
इंदौर। इंदौर (Indore) रेलवे स्टेशन (Railway Station) का नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है और इस कार्य को संपन्न करने के लिए कुछ प्लेटफार्म (Platform) को बंद करना पड़ेगा। मैन स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों को लक्ष्मीबाई नगर (Laxmibai Nagar) शिफ्ट किया जाएगा। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंचने में यात्रियों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
लक्ष्मीबाई नगर के पूर्व में दोनों और पुल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं एमआर 4 का भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। इन सब कारणों से यात्रीगणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जबकि पश्चिम की ओर अप्रोच रोड भी बहुत संकरी है। यहां 60 फिट रोड प्रस्तावित है। इसे तत्काल बनाना चाहिए। यहीं पर स्टेशन के पहले नाले पर 10 फुट चौड़ाई की पुलिया बनी हुई है, इसे भी 60 फुट किया जाना चाहिए। इससे लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का उपयोग सकेगा और शहरवासियों को परेशानी भी कम होगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved