
नई दिल्ली। रविवार(Sunday) सुबह दिल्ली(morning, Delhi) में हल्के से मध्यम कोहरा छाए(Light to moderate fog is expected) रहने की आशंका है। बारिश के बाद(After the rain) राष्ट्रीय राजधानी में(In the national capital) न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज(A significant drop in temperature was recorded) की गई। शहर के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र(The city’s main meteorological center) सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में(In the hilly areas of North India) भारी बर्फबारी(Heavy snowfall) और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हिमपात के कारण कई प्रमुख सड़कें लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं, जिससे यातायात और माल की आवाजाही प्रभावित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में रविवार को और केरल में 26 जनवरी को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही अगले तीन दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। आईएमडी (IMD) ने 25 और 26 जनवरी को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की भी आशंका जताई है।
रविवार(sunday) सुबह दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है। बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी(National Capital) में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शहर के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। यह शुक्रवार के 13.7 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान से बड़ी गिरावट है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक था। दिल्ली में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में दर्ज किया गया, जहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच, राजधानी की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। राजधानी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
कश्मीर में क्या है मौसम का हाल
कश्मीर में शनिवार(Saturday in Kashmir) को मौसम में सुधार हुआ, जिससे श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो सकीं। हालांकि, घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान अब भी शून्य से काफी नीचे बना रहा। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद गांदरबल जिले के सोनमर्ग में तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा, सोमवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके असर से अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। बर्फबारी के बाद विभिन्न हिस्सों में फिसलन भरी स्थितियों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों यात्रियों को सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया तथा उन्हें भोजन और आश्रय उपलब्ध कराया गया। यह राजमार्ग सभी मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ गई ठिठुरन
शनिवार को घने बादलों के बीच कड़ाके की ठंड के चलते हिमाचल प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। एक दिन पहले हुई भारी बर्फबारी के बाद राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 680 से अधिक सड़कों पर यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण 5,775 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं, जिससे हजारों घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत के आसपास दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके साथ ही कई जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
राजस्थान में जारी है कड़ाके की ठंड
इस बीच, राजस्थान के कई हिस्सों में रात का तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। बीकानेर के लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जयपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर तेज हो गया। दोनों राज्यों में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पंजाब के फरीदकोट और फिरोजपुर में क्रमशः एक डिग्री और 1.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved