
जयपुर।
राजस्थान (Rajasthan) में आज होने वाली विधायकों की बैठक टल गई है। के न्द्रीय पर्यवेक्षक (Central Observer) अब कल राजस्थान पहुंचेंगे और विधायक दल (Legislative Party) की बैठक लेंगे। इधर, राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करती दिखाई दे रही हैं।
कल दिल्ली से लौटकर राजे जयपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। दोपहर बाद भाजपा के कई विधायक उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री राजपालसिंह शेखावत और पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी राजे से मुलाकात की। राजे के दिल्ली से लौटने के बाद और विधायक दल की बैठक से पहले हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved