img-fluid

राजस्‍थान के मंत्री मदान दिलावर का आरोप, राहुल गांधी चरित्रहीन, लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर…

September 15, 2025

नई दिल्‍ली । राजस्थान विधानसभा(Rajasthan Legislative Assembly) में अतिरिक्त कैमरे(Additional cameras) लगाए जाने का मामला तूल(matter escalated) पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर(Education Minister Madan Dilawar) ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला(Attack on Congress) बोला। मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कहते हुए राहुल गांधी के चरित्र पर भी सवाल उठाए।

दिलावर ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेताओं के चरित्र पर भी सवाल उठाए। कहा कि कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि कैमरे महिलाओं की निजता में दखल देने के लिए लगाए गए हैं। ऐसा कहने वाले लोग बेशर्म और चरित्रहीन होते हैं।


उन्होंने कहा कि ऐसे कैमरे कांग्रेस कार्यालय में भी लगे हैं। मेरा मानना है कि इन लोगों का चरित्र संदिग्ध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए दिलावर ने कहा कि जो जैसा होता है उसको सभी वैसे ही दिखाई देते हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा को अपनी पार्टी के नेताओं और अपने जीवन में झांककर देखना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जुड़े पिछले विवादों का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि भंवरी देवी मामले में क्या हुआ, यह तो सबको पता है। अगर सारी परतें खुल जातीं तो और भी नाम सामने आ सकते थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि जो लोग मंदिर जाते हैं वे लड़कियों को छेड़ने जाते हैं। वे भी कई बार मंदिर गए, तो क्या लड़कियां छेड़ने गए थे? इससे बड़ा चरित्रहीन कौन हो सकता है? अपनी यात्रा में लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर उनसे अठखेलियां करते हुए चलना, क्या यह चरित्रहीनता नहीं है? यह चरित्रहीनता है।’’

विपक्षी कांग्रेस ने सरकार पर विधायकों की जासूसी करने के लिए विधानसभा में विपक्ष की ओर अतिरिक्त कैमरे लगाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

Share:

  • महाराष्ट्र : मुंबई में फिर मुसीबत बनी बारिश, कई इलाकों में जलभराव, मोनोरेल बीच रास्ते रुकी

    Mon Sep 15 , 2025
    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में बारिश (Rain) एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश (heavy rain) के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। सुबह किंग्स सर्कल इलाके में सड़कें नहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved