
करौली। राजस्थान के करौली जिले (Karauli district of Rajasthan) में सपोटरा उपखंड के सिमिर गांव (Simir Village) में मिट्टी का टीला गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चियां और 3 महिलाए शामिल हैं। हादसे में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। हादसे में एक अन्य महिला के साथ ही दो बच्चियां भी घायल (girls also injured) हुई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन (police administration) के आला अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह (District Collector Ankit Kumar Singh) भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत सिमर के मेदपुरा गांव की महिलाएं और बालिकाएं दोपहर बाद अपने खेतों की ओर जा रही थीं। तभी कच्चे रास्ते से गुजरने के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। मलबे में दबन से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोगों के भी मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतकों में गोपाल माली की धर्मपत्नी रामनरी सहित उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। साथ ही गांव के राजेश की धर्मपत्नी और एक अन्य महिला केसवंती की भी जान चली हई। वहीं अन्य लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved