
डेस्क। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में डबल धमाका देखने को मिलेगा। क्योंकि इस दिन दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। एक ओर जहां ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘कूली’ (Coolie) भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रजनीकांत की फिल्म का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ये क्रेज सिर्फ भारत (India) में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग (Advance Booking) में ही नॉर्थ अमेरिका (North America) में रिकॉर्ड बना दिया है।
फिल्म के मेकर्स की ओर से एक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। इसके मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में विदेशों में तहलका मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही उत्तरी अमेरिका में रिकॉर्ड कमाई की है। ‘कूली’ उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर से पहले की बिक्री में 2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन चुकी है। यानी कि ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रजनीकांत की फिल्म को लेकर लोगों में किस कदर का क्रेज बना हुआ है।
‘कूली’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाहिर और उपेंद्र राव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसको लेकर दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved