img-fluid

अभिनेता रजनीकांत की चेन्नई में देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

October 01, 2024

चेन्नई। रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुपरस्टार (Supper Star) की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती (Admitted to Apollo Hospital) कराया गया है। चेन्नई पुलिस की मानें तो रजनीकांत के पेट में देर रात तेज दर्द होने लगा था इसलिए उन्हें हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एएनआई को दिए बयान बताया है कि अभी रजनीकांत की हालत स्थिर है।



क्या बोलीं रजनीकांत की पत्नी?
वहीं रजनीकांत की पत्नी लता ने बयान में सुपरस्टार का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, बस इतना बताया कि अभी सब ठीक है। याद दिला दें, एक दशक पहले सुपरस्टार ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था और हाल ही में, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति से संन्यास लिया।

फैंस को हुई चिंता
ऐसे में रजनीकांत के यूं अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। वे दुआ मांग रहे हैं कि रजनीकांत की तबीयत जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

आने वाली हैं रजनीकांत की ये फिल्में
रजनीकांत इस वक्त दो फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी पहली फिल्म 10 अक्टूबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘वेट्टैयां’ है और इस फिल्म में उनके साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। 2 अक्टूबर के दिन चेन्नई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘कुली’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं।

Share:

  • सास के निधन की खबर मिलने पर भी शो में हंसती रही अर्चना पूरन सिंह

    Tue Oct 1 , 2024
    मुंबई। अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा (Archana Puran Singh, Kapil Sharma) के साथ काफी समय से काम कर रही हैं। द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से पहले भी अर्चना कई कॉमेडी शोज में थीं और उनकी हंसी पहले से काफी पॉपुलर है। अर्चना ने अब हाल ही में बताया कि कैसे उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved