
नई दिल्ली: लोकसभा में राहुल गांधी के चीन को लेकर किए गए दावे पर सियासी बवाल मच गया है. मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो झूठ बोल रहे हैं.
उन्होंने कहा, “राहुल ने 03 फरवरी 2025 को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति पर सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए. सेना प्रमुख की टिप्पणी में केवल दोनों पक्षों द्वारा पारंपरिक गश्त में व्यवधान का उल्लेख था. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में हुई सैन्य वापसी के हिस्से के रूप में इन प्रथाओं को उनके पारंपरिक स्वरूप में बहाल किया गया है. सरकार ने संसद में ये विवरण साझा किए हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved