img-fluid

Rajya Sabha elections: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, जानिए कब होगा

February 18, 2026

नई दिल्ली। राज्यसभा (Rajya Sabha ) की 37 सीटों (37  seats) पर चुनाव (elections) की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग (election Commission) ने बुधवार को बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, , असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगान की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।


  • ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
    राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा।

    5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
    16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।

    जिन दिग्गज नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी आदि शामिल हैं।

    इस चुनाव का क्या होगा असर?
    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा मिलेगा। वहीं तमिलनाडु और बंगाल में क्रमशः डीएमके और टीएमसी को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हैं। हालांकि लेफ्ट के बंगाल में शून्य होने के बाद एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। बिहार में भाजपा गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए यहां पांच में से चार सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस आगे रहेगी और हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।

    Share:

  • 9 गेंदों में फिफ्टी, वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त: नेपाल की जीत के सुपरहीरो बने दीपेंद्र सिंह ऐरी

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली । नेपाल क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में अब एक नाम बड़े अक्षरों में दर्ज हो चुका है दीपेंद्र सिंह ऐरी।(Deependra Singh Airi) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)में स्कॉटलैंड पर 7 विकेट(7 wickets for Scotland) की ऐतिहासिक जीत के साथ नेपाल ने 12 वर्षों के इंतजार को खत्म किया और इस जीत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved