
मुंबई: ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद रणवीर सिंह हर तरफ छाए हुए हैं, लेकिन सिर्फ तारीफें ही नहीं, उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है. रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर FWICE ने उन्हें बैन कर दिया है. अब FWICE के इस फैसले पर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भड़के हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की. राम गोपाल वर्मा का कहना है कि एक्टर को नहीं, बल्कि FWICE को बैन करना चाहिए.
जब से फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का आदेश जारी किया है, तभी से कई सेलेब्स एक्टर के सपोर्ट में आ रहे हैं. अब राम गोपाल वर्मा भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं. राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि रणवीर सिंह की वजह से थिएटर में टिकट बिकते हैं, न कि FWICE की वजह से. आइए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने और क्या कुछ कहा है.
राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह के सपोर्ट में लिखा, “FWICE पर बैन लगाओ, न कि रणवीर सिंह पर. ये ‘बैन’ आखिरकार FWICE के लिए एक बहुत बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा. FWICE न तो कोई कानूनी अदालत है और न ही सरकार से ऑथराइज्ड कोई रेगुलेटरी संस्था. ज्यादा से ज्यादा इसे एक ‘कंगारू कोर्ट’ कहा जा सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका फैसला अक्सर पहले से ही कुछ खास एजेंडा रखने वाले लोगों के एक ग्रुप की निजी तौर पर की गई बैठकों में तय कर लिया जाता है और इस गुप में वो एक्टर भी शामिल होते हैं जो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता से बुरी तरह डरे हुए हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved