img-fluid

हृदय स्थल सिविक सेंटर होगा सुव्यवस्थित जल्द शुरू होगा केफेटेरिया

May 30, 2026

  • जेडीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ ने केफेटेरिया और सिविक सेंटर क्षेत्र का किया निरिक्षण

जबलपुर। शहर का ह्रदय स्थल सिविक सेंटर क्षेत्र सुव्यवस्थित स्वरुप में होगा इसी के साथ लम्बे समय से बंद केफेटेरिया को भी सुनियोजित रूप से पुन: प्रारम्भ किया जायेगा ताकि यहाँ आने वाले नागरिकों को किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े, यह बात जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने केफेटेरिया के साथ ही सिविक सेंटर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही। अध्यक्ष के साथ जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक वैध, कार्यपालन यंत्री संजय खरे एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


  • जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा जबलपुर के हृदय स्थल में स्थित सिविक सेंटर प्रमुख व्यावसायिक स्थल होने के साथ ही यहाँ जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्यालय भी है और बढ़े संस्थानों के कार्यालय भी यहाँ पर है, सिविक सेंटर में ही एक बड़ा केफेटेरिया और शहर की प्रमुख चौपाटी भी यहाँ स्थित है, यह क्षेत्र सुव्यवस्थित हो, आने जाने वालों को आवागमन में सुविधा हो और यातायात के साथ पार्किंग की भी उचित व्यवस्था यहाँ हो इस हेतु जबलपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के साथ क्षेत्र का निरिक्षण किया है। उन्होंने कहा सिविक सेंटर में स्थित केफेटेरिया जो लगभग 2.5 एकड़ में निर्मित है जो विगत कुछ माह से बंद है उसका संचालन पुन: प्रारम्भ हो इसके लिए योजना बनाई जाएगी और सुनियोजित रूप से उसका संचालन प्रारम्भ होगा। जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने कहा क्षेत्र का चौंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही यहाँ कार्य किये जायेंगे।

    व्यापारियों के सुझाव आमंत्रित
    अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा सिविक सेंटर क्षेत्र शहर बड़ा व्यवसायिक केंद्र है यहाँ आवागमन, पार्किंग, स्वछता, अतिक्रमण जैसी समस्याएँ है जिनका निराकरण जबलपुर विकास प्राधिकरण करेगा इस हेतु क्षेत्र के व्यपारीयों से सुझाव लिए जायेंगे, क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार हेतु व्यापारी अपने सुझाव सात दिवस के अंदर जबलपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में लिखित रूप से दें सकते है, व्यापारियों के सुझाव के आधार पर समस्याओं का निदान किया जायेगा।

    Share:

  • इन प्लांट्स की क्षमता का शत प्रतिशत उपयोग करें: निगमायुक्त

    Sat May 30 , 2026
    निगमायुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी, साइंटिफिक लैंडफिल, एमआरएफ और सीएंडडी प्लांट्स का लिया जायजा जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार दौरे किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में निगमायुक्त ने अपनी पूरी टीम के साथ शहर के प्रमुख पर्यावरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved