वाशिंगटन (Washington)। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) के नेतृत्व में शिकागो (chicago) से 25 मार्च को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 60 दिन में 8,000 से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल (General Secretary Amitabh Mittal) ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved