
नई दिल्ली। रामायण(Ramayana) बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनने जा रही है, जिसका बजट करीब 4000 करोड़(₹4,000 crore) रुपये बताया जा रहा है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari)के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
राम बने रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर पार्ट के लिए करीब 75 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यानी दो पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस 150 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। यह उनकी पिछली फिल्मों जैसे ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ के मुकाबले काफी बड़ी छलांग मानी जा रही है।
रावण बने यश ने भी वसूली तगड़ी रकम
कन्नड़ सुपरस्टार यश, जो ‘KGF’ से देशभर में छा गए थे, इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हर पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस हिसाब से उनकी कुल फीस 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सनी देओल का हनुमान अवतार
सनी देओल इस फिल्म में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, वह हर पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी कुल 40 करोड़ रुपये। ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल की लोकप्रियता और बढ़ी है, जिसका असर उनकी फीस पर भी साफ नजर आता है।
सीता बनीं साई पल्लवी की फीस
साई पल्लवी को माता सीता के रोल के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि वह हर पार्ट के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। इस तरह दोनों पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये तक पहुंचती है, जो उनके साउथ प्रोजेक्ट्स की तुलना में काफी ज्यादा है।
सबसे ‘सस्ते’ स्टार बने रवि दुबे
टीवी इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस रोल के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। बड़े स्टार्स के मुकाबले यह रकम कम जरूर है, लेकिन उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है।
आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी
ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी फीस के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के आधार पर सामने आए हैं। फिल्म के मेकर्स या स्टार्स की ओर से अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved