
डेस्क। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसमें अब केवल 2 दिन बाकी रह गया है। भक्तों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है। कुछ लोग अयोध्या घूमकर आ गए तो कुछ अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं। दरअसल इन सब में एक बात समान है वो ये कि सभी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं और भव्य राम मंदिर को भी देखना चाहते हैं। लेकिन राम मंदिर को लेकर राजनीति पहले भी होती रही है और अब भी जारी है। कोई राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा रहा है तो कोई राम मंदिर को लेकर ये कहता दिखा कि राम मंदिर अपने असर स्थान से 3 किमी दूर बना है।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। राजनीतिक विवादों पर अब जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘विनाश कालै, विपरीत बुद्धि। उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। मैं बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रहा हूं, जैसे राम के 14 वर्षों बाद वनवास से वापस आने पर वशिष्ठ जी ने महसूस किया था।’ बता दें कि इस दौरान जगद्गुरू ने एक भक्ति गाना भी गाया, जिसके शब्दों के जरिए उन्होंने रामलला के मुखमंडल को परिभाषित करने का प्रयास किया। बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved