
इंदौर। इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल (Rameshwar Patel) ने 10 अप्रैल को इंदौर के DNS हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे लम्बे समय से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। 21 फ़रवरी में कमलनाथ उनसे मिलने जब उनके साथ वहाँ लिफ़्ट में हादसा हो गाया था। कल सुबह 11 अप्रैल 11:30 बजे बिचौली मर्दाना इंदौर में अंतिम संस्कार होगा।
वे देपालपुर से कांग्रेस विधायक रहते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री थे। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से मालवा में कांग्रेस की जड़ों को मज़बूत करने का कार्य बख़ूबी निभाया।उनके पुत्र सत्यनारायण पटेल भी देपालपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए लगातार दो दिनों से बुरी खबरें आ रही है। 9 अप्रैल को पूर्व मंत्री महेश जोशी का निधन और 10 अप्रैल को रामेश्वर पटेल का निधन हो गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved