भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind ) 6 और 7 मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) आ रहे हैं। राष्ट्रपति (President) शनिवार को जबलपुर(Jabalpur) में न्यायिक अकादमियों के डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम (Directors Retreat Program)में और मां नर्मदा (Maa Narmada)की महाआरती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, रविवार यानी 07 मार्च को दमोह में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी (Mukesh Modi)ने शुक्रवार शाम को दी।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind ) दूसरे दिन रविवार. 07 मार्च की सुबह 9.30 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह जिले के ग्राम जलहरी स्थित हेलीपेड (Helipad) के लिये प्रस्थान करेंगे। वे जलहरी से कार द्वारा सिंग्रामपुर पहुँचेंगे और रानी दुर्गावती (Rani Durgavati)की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगें। राष्ट्रपति सिंग्रामपुर में ही जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे तथा दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे। राष्ट्रपति कोविंद का अपरान्ह 3.20 बजे डुमना आगमन होगा। राष्ट्रपति डुमना विमानतल से अपरान्ह 3.30 बजे वायुसेना के विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved