
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम जन्मोत्सव के अवसर पर निवाड़ी जिले के ओरछा में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ओरछा के गौरव दिवस, विकास पर्व पर 1 अरब 54 करोड़ 79 लाख लागत के विकास कार्यों की आधार-शिला रखी एवं लोकार्पण किया। अब निवाड़ी जिले में बनेगा संयुक्त कलेक्ट्रेट, जिला हॉस्पिटल और सर्किट हॉउस। रामराजा की नगरी ओरछा का होगा समृद्धशील विकास। ओरछा सहित निवाड़ी जिले के विकास की श्रंखला में 535 कार्यों की विकास गंगा का सीएम चौहान ने लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें निवाड़ी जिले के 3127 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 12 सामुदायिक कार्यों और 11545 लाख 24 हजार रूपये की लागत के 131 समुदायमूलक कार्यों की आधार शिला रखना तथा 807 लाख 11 हजार रूपये की लागत के 392 हितग्राहीमूलक कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर हुआ। इस दौरान कन्याओं का चरण पूजन भी किया गया।
केन-बेतवा से बदलेगी तस्वीर
मुख्यमंत्री ने सम्पूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण दो कार्यों ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन और केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के 21 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई और 41 लाख लोगों को पीने के पानी सुविधा मुहैया होगी। परियोजना के पूर्ण होने पर 44 हजार 400 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृत कराने पर और प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल जाएगी।
फोटो इन्फो से
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved