img-fluid

Ranbir Kapoor की ‘एनिमल’ ने कमाई के मामले में रचा इतिहास

December 12, 2023
मुंबई (Mumbai) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से सहज प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ‘एनिमल’ ने नौ दिनों के भीतर भारत में 432.27 करोड़ और दुनियाभर में 727 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

फिल्म ने पहले दिन 63 करोड़ की कमाई की। दस दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही है और जबरदस्त कमाई की है। इंडस्ट्री ट्रैकर ”सैक्निल्क” की रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल ने 10 दिसंबर यानी दूसरे रविवार को करीब 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। फिल्म ने अब तक 432.27 करोड़ कमा लिए हैं। वही दुनियाभर में 727 करोड़ की कमाई कर चुकी है।


फिल्म ‘एनिमल’ रणबीर के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की दोनों फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ ने मिलकर 2200 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘एनिमल’ के लिए इतनी कमाई करना तो संभव नहीं है, लेकिन इनमें से किसी एक फिल्म का रिकॉर्ड जरूर तोड़ सकती है। फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Share:

  • Action से भरपूर सुपर स्टार Akshara Singh का गाना 'पटना की लड़की है...' रिलीज

    Tue Dec 12 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी (Bhojpuri) सुपर स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक्शन से भरपूर गाना ‘पटना की लड़की है…’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह पहली बार पूरे गाने में एक्शन करती नज़र आई हैं। यह गाना यूट्यूब चैनल (song youtube channel) से रिलीज किया गया है, जिसे उनके फैंस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved