img-fluid

रणधीर कपूर ने दामाद संजय कपूर पर लगाया था दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप

June 17, 2025

मुंबई। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पूर्व पति इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और करीब 11 साल साथ बिताने के बाद कपल ने तलाक ले लिया। हालांकि, बेटी समायरा और कियान की परिवरिश के लिए दोनों साथ खड़े थे। लेकिन क्या आप जानते हैं करिश्मा के पिता एक्टर रणधीर कपूर कभी नहीं चाहते थे कि ये शादी हो। वो करिश्मा और संजय के रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में संजय पर दूसरी औरत के साथ रहने का आरोप लगाया था।


‘हम कपूर हैं’
संजय कपूर के वकील ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसों के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट से शादी की थी। इसका जवाब देते हुए रणधीर कपूर ने साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें न सिर्फ पैसे का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारा टैलेंट ​​हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।”

दूसरी महिला के साथ रहते थे संजय
रणधीर ने कहा कि वह कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी संजय कपूर से शादी करे। वो कहते हैं, “संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करे। उसके सिस्टम में अय्याशी है और उसने कभी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की। वह उसे धोखा देता रहा है और दूसरी महिला के साथ रह रहा है। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।”

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
बता दें, संजय कपूर इस दुनिया में नहीं रहे हैं। लंदन में पोलो खेलने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मक्खी को निगल लिया था जिससे उन्हें इन्फेक्शन हुआ और फिर हार्ट अटैक। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किए जाने की खबर है।

Share:

  • क्या इजरायल के हमले के बाद ईरान में परमाणु विकिरण फैलने का खतरा? जानें जांच एजेंसी ने क्‍या बताया

    Tue Jun 17 , 2025
    नई दिल्‍ली । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) के प्रमुख ने कहा कि इजरायली हमलों (Israeli attacks)के बाद नतांज स्थित ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन संयंत्र(Main Nuclear Enrichment Plant) में रेडियोधर्मी और रासायनिक दोनों तरह के प्रदूषण की आशंका है। हालांकि, परिसर के बाहर विकिरण का स्तर फिलहाल सामान्य है। आईएईए के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved