खेल

रणजी ट्रॉफीः मप्र बढ़त की ओर, यश और शुभम ने लगाए शतक

बैंगलुरु। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल (Ranji Trophy 2021-22 Finals) में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ने अपनी पहली पारी (First innings) में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 368/3 का स्कोर बना लिया है और मुंबई के पहली पारी में बनाए 374 के जवाब में फिलहाल सिर्फ छह रनों से पीछे है। तीसरे दिन के स्टम्प्स तक मध्य प्रदेश से रजत पाटीदार (67*) और आदित्य श्रीवास्तव (11*) क्रीज पर बने हुए हैं।


कल के स्कोर 123/1 से आगे खेलने उतरी मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कल के नाबाद बल्लेबाज रहे यश दूबे और शुभम शर्मा ने अपने-अपने शतक पूरे करके दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की बड़ी साझेदारी की। मध्य प्रदेश को दूसरा झटका 269 के स्कोर पर शुभम के रूप में लगा। वह 215 गेंदों में 116 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यश ने 14 चौकों की मदद से 133 रन बनाए।

दो विकेट के पतन के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रजत पाटीदार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने तीसरे दिन के आखिरी सत्र में टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। पाटीदार ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 67 रन बना लिए हैं। दूसरी तरफ कप्तान श्रीवास्तव ने 11 रन बनाकर मोर्चा संभाला हुआ है।

तीसरे दिन का पहला सत्र पूरी तरह से मध्य प्रदेश के नाम रहा। उन्होंने यश और शुभम की शानदार पारियों की बदौलत लंच तक एक विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए। दूसरे सत्र में मध्य प्रदेश ने शुभम के विकेट के नुकसान पर 73 रन जोड़े। चायकाल की घोषणा तक मध्य प्रदेश का स्कोर 301/2 रन हो गया। तीसरे सत्र में मध्य प्रदेश से सिर्फ यश का विकेट गिरा और टीम ने 67 रन जोड़े।

आज के पूरे खेल में मुंबई के गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर सके। मुंबई के मोहित अवस्थी ने आज पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शतक लगा चुके शुभम को विकेटकीपर हार्दिक तमोरे के हाथों कैच आउट कराया। वहीं शम्स मुलानी ने 133 रन बना चुके यश दुबे को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे आज कोई विकेट नहीं ले सके।

Share:

Next Post

तीसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड की पहरी पारी 329 रनों पर सिमटी, मिचेल ने 73 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Sat Jun 25 , 2022
लीड्स। इंग्लैंड (England) के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट (third test) में न्यूजीलैंड (New Zealand) की पहली पारी 329 के स्कोर पर समाप्त हुई है। कीवी टीम दूसरे दिन के दूसरे सेशन में ऑल आउट हुई है। न्यूजीलैंड की तरफ से डैरिल मिचेल (Darryl Mitchell) (109) ने सबसे अधिक रनों का योगदान […]