मुंबई (Mumbai) । रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) ने ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटी के मामले में भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह भारत में सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू (brand value) वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनसे पहले विराट का नाम उस लिस्ट में था। अब विराट उस लिस्ट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रणवीर का नाम आ गया है। न्यू सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू 181.7 मिलियन डालर बताई जा रही है।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि कोहली की ब्रांड वैल्यू 176.9 मिलियन डालर है। कप्तानी से हटने के बाद से कोहली की ब्रांड वैल्यू में भी बड़ा अंतर देखा गया है। तब से दो वर्षों में, उन्हें कड़ी टक्कर मिली है। वर्ष 2020 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 23.7 करोड़ थी। 2021 में यह बढ़कर 185.7 मिलियन हो गई।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं। इसकी ब्रांड वैल्यू 153.6 मिलियन है। इसके बाद आलिया भट्ट का नंबर है। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में दीपिका ने अपना स्थान बरकरार रखा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved