img-fluid

नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक ही फ्रेम में नजर आये रणवीर सिंह

December 30, 2020

अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ उनके लाडले बेटे रणबीर कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। एक ही फ्रेम में दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, नीतू कपूर और उनका परिवार नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान के रणथम्बौर पहुंच चुके हैं। जहां इन सब के अलावा मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद हैं। वहीं नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ सेल्फी लेकर उसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही नीतू ने इसके कैप्शन में लिखा-‘ नए साल की शुरुआत।’

तस्वीर को देखकर यह अंदाजा साफ लगाया जा सकता हैं कि नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह नए साल का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। खास बात यह हैं कि रणथम्भौर में इस साल नए साल का जश्न मनाने के लिए रणबीर कपूर के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भारत और समायरा साहनी, रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट, उनकी मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी वहां मौजूद हैं, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भट्ट और कपूर परिवार की मौजूदगी नए साल का जश्न मनाने के साथ-साथ रणबीर और आलिया की सगाई के लिए भी हैं। बहरहाल, इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई हैं कि रणबीर और आलिया नए साल का जश्न मनाने के साथ सगाई कर के फैंस को खुशखबरी देंगे।

Share:

  • एक जनवरी से इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी...

    Wed Dec 30 , 2020
    नई दिल्ली। WhatsApp हर साल कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। जिसके बाद कछ पुराने सिस्टम पर WhatsApp काम नहीं करता है। पिछले साल व्हाट्सएप ने विंडोज और ब्लैकबेरी के लिए सपोर्ट बंद किया था और नए साल 2021 में भी कई आईफोन और कई एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp काम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved