
मुंबई: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक्टर रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) 10 अप्रैल 2026 को कर्नाटक उच्च न्यायालय (Karnataka High Court) में एक हलफनामा दाखिल करने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह फिल्म कांतारा 2 दैव दृश्य की मिमिक्री के लिए बिना शर्त माफी मांगेंगे. दरअसल, फरवरी में रणवीर सिंह के खिलाफ कन्नड़ समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था. इतना ही नहीं एक्टर पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद के बाद एक्टर राहत की गुहार लगाते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था.
रणवीर सिंह ने पोस्ट के जरिए मांगी थी माफी
आपको बता दें कि उस समय कर्नाटक हाई कोर्ट ने अधिकारियों को एक्टर के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दे दिया था. हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरा मकसद ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय की तारीफ करना था. वह संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा , ‘अगर मेरी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं’.
कोर्ट में रणवीर सिंह के वकील ने क्या कहा?
कोर्ट में रणवीर के वकील ने कहा कि वे रणवीर को मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए मनाएंगे. जिस पर, शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने यह तर्क दिया कि अभिनेता द्वारा मांगी गई माफी एक दिखावटी थी. क्योंकि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी थी. उन्होंने बोलकर माफी नहीं मांगी थी. मेथल इस हाव भाव को वास्तविक के पश्चाताप या हार्दिक माफी नहीं बताया था.
ऋषभ शेट्टी ने ‘धुरंधर 2’ जमकर की तारीफ
दिलचस्प बात यह है कि कांतारा के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने हाल ही रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के साथ सभी कलाकारों का काम बहुत ही शानदार है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved