मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh)लगातार खबरों में बने हुए हैं। उनकी एनर्जी हर किसी का ध्यान खींचती है। रणवीर ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। बताया जा रहा है कि रणवीर की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका (Ranveer’s wife actress Deepika) पादुकोण उस वक्त मौजूद नहीं थीं। इसके बाद दोनों के तलाक की बातचीत शुरू हो गई लेकिन रणवीर ने इस पर रिएक्ट कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन दिया, ”मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।” इस फोटो को शेयर करने के कुछ देर बाद रणवीर मुंबई में एक कार में नजर आए। इस कार में रणवीर के पीछे वाली सीट पर दीपिका पादुकोण बैठी नजर आईं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। करीब 6 साल तक डेट करने के बाद 2018 में उन्होंने शादी की। उन्होंने रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 फिल्मों में साथ काम किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved