
मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह ने आज बॉलीवुड की दुनिया मे साल पुरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रणवीर ने अपने छोटे से करियर में ही बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया।
रणवीर सिंह ने इस बात खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था। फिल्मों में संघर्ष के दौरान उनकी मुलाकात एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी। उस शख्स ने रणवीर को अपने घर बुलाया था। रणवीर ने कहा था, ‘उसने मेरा रेज्यूमे भी नहीं देखा। उसने मुझसे कहा कि तुम स्मार्ट और सेक्सी बनो। ऐसे लोग बहुत आगे जाते हैं। मैं तुम्हें कई ऑफिस भेजूंगा और तुम्हें कोई छुए तो आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’
बैंड बाजा बरात में रणवीर सिंह के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। एक सीन में रणवीर और अनुष्का को झगड़ा करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर अपने करेक्टर में इतना डूब गए कि उन्होंने अनुष्का को सच में थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अनुष्का से माफी भी मांग ली। ‘बैंड बाजा बारात’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें रणवीर के किरदार का नाम बिट्टू शर्मा था। वेडिंग प्लानर के इर्द गिर्द बुनी गई इस फिल्म में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved