
भोपाल। हनुमानगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फ रार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी फैजान मोहम्मद (33) जुमेराती का रहने वाला है। उसके खिलाफ गत जुलाई महीने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता का आरोप था कि शादी का झांसा देकर फैजान पिछले सात साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी फ रार हो गया था, जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved