img-fluid

जबलपुर में महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

January 02, 2022

जबलपुर। खमरिया क्षेत्र (Khamaria area) में रहने वाली महिला को एक बदमाश ने अपने घर में करीब 8 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, महिला किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने दुष्कर्म (rape) का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरु कर दी है ।



थाना प्रभारी खमरिया निरूपा पाण्डेय के अनुसार खमरिया क्षेत्र में रहने वाली महिला प्रियंका (परिवर्तित नाम) उम्र 28 वर्ष की डुमना रोड पर छोटी सी दुकान है, जहां अधारताल निवासी जैकी उर्फ विवेक नामक युवक का आना-जाना रहा, इस बीच महिला का किसी बात पर पति से विवाद हो गया था, उसने जैकी से बातचीत के चलते पति से विवाद होने की बात बता दी, इसके बाद से ही जैकी का आना जाना ज्यादा हो गया, यहां तक कि जैकी ने महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने का वायदा किया । पीड़ित महिला प्रियंका भी जैकी की बातों में आ गई और उसके साथ घूमने फिरने लगी, पिछले दिनों जैकी उर्फ विवेक घूमने के बहाने से महिला को अपने अधारताल स्थित घर ले गया, जहां पर एक कमरे में बंधक बनाकर 8 दिनों तक महिला के साथ जैकी ने दुष्कर्म किया, इस बीच महिला ने निकलने की कोशिश की तो उसे धमकी देता रहा, कमरे में बंधक रही महिला प्रियंका को पिछले दिन मौका मिला तो वह कमरे से भागकर सीधे खमरिया थाना पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जैकी उर्फ विवेक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपित की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है ।

Share:

  • वैष्णो देवी यात्रा पर सरकार का अहम फैसला, ऑनलाइन बुकिंग पर ही कर सकेंगे माता के दर्शन

    Sun Jan 2 , 2022
    जम्मू। माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा (Travel)  के लिए अब सौ फीसदी ऑनलाइन बुकिंग (online booking) ही होगी। ऑफ लाइन पर्ची सिस्टम (offline slip system)को बंद को बंद कर दिया गया हैं। इसके अलावा यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे जिसमें रेडियो तरंगों (radio waves) पर आधरित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved