बड़ी खबर

TMC नेता के खिलाफ दुष्कर्म का केस, अधीर रंजन का सवाल ममता के राज में क्या हो रहा?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसे लेकर लोकसभा में कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने ममता राज में बंगाल में महिला सुरक्षा के बुरे हाल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम बनर्जी को पत्र लिखकर मांग की कि केस की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष ने रानीनगर में एक जिला स्तरीय महिला नेता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में रानीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार और सीएम ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। चौधरी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा की हालत चिंताजनक है। महिला मुख्यमंत्री होते हुए राज्य की यह स्थिति सोचनीय है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि रक्षक भी भक्षक बन जाएंगे तो इससे ज्यादा चिंताजनक क्या हो सकता है? यदि सत्तारूढ़ दल के नेता ही ऐसी गतिविधियों में लिप्त होंगे तो राज्य में महिलाएं कभी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में संबंधित पुलिस अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सख्त सजा व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Share:

Next Post

लोकतंत्र का महापर्व में जयसिंहनगर 77.89 प्रतिशत मतदान

Wed Sep 28 , 2022
मतदान लोकतांत्रिक प्रणाली का ही एक हिस्सा है : वंदना वैध शहडोल। जिले के तीन नगरी निकायों में आज मतदान जारी है, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शहडोल, बुढार एवं जयसिंहनगर के कई मतदान केंद्रों में तो अच्छी खासी भीड़ देखने मिली। वहीं कई मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया धीमी […]