img-fluid

जबलपुर की महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर कार में किया दुष्कर्म, केस दर्ज

September 23, 2022

  • महिला से दोबारा संबंध बनाने जबलपुर तक पहुंच गया आरोपी, छेडख़ानी कर लौटा

भोपाल। जबलपुर की महिला के साथ भोपाल के टीटी नगर इलाके में कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना करीब चार महीने पहले मई महीने की बताई गई है। आरोपी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला को लेकर भोपाल आया था। बाद में जबलपुर पहुंचकर उसने महिला को छोड़ दिया। नौकरी नहीं लगने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
टीटीनगर पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय महिला जबलपुर की रहने वाली है। गत अप्रैल महीने में वह जबलपुर नगर निगम में डेटा आपरेटर पद के लिए आवेदन देन पहुंची थी। यहां उसे शशिकांत सोनी नामक एक युवक मिला और कार्यालय आने का कारण पूछा। महिला ने नौकरी के आवेदन की बात कही तो उसने उसके कागजात चैक किए और बताया कि भोपाल में उसकी शासकीय नौकरी लगवा देगा, लेकिन इसके लिए कुछ खर्चा लगेगा। महिला ने पूछा तो शशिकांत ने एक लाख 80 हजार रुपये बताया। कुछ दिनों बाद महिला ने बताया कि उसके पास पैसों की व्यवस्था हो गई है। इस पर पांच मई को शशिकांत महिला को अपनी कार से लेकर भोपाल पहुंचा।



दिनभर इधर-उधर घुमाने के बाद वह रात करीब नौ बजे टीटी नगर स्थित स्टेडियम के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया और कार में ही महिला के साथ जबरन दुष्कमज़् किया। उसके बाद जबलपुर ले जाकर छोड़ दिया। महिला ने जब नौकरी की बात पूछी तो वह उसे टरकाने लगा और दूरी बनाने लगा। परेशान होकर महिला ने स्थानीय थाने में जाकर शिकायत की तो पुलिस ने उसे भोपाल के टीटी नगर थाने भेजा। गुरुवार की टीटी नगर पहुंची पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ केस दजज़् करवा दिया। बताया जाता है कि आरोपी राजनीतिक पार्टीका कार्यकर्ता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share:

  • इंदौर के व्यापारी ने भोपाल के पांच कारोबारियों को लगाई 50 लाख रुपए की चपत

    Fri Sep 23 , 2022
    कम दामो में इंटीरियर डेकोरेशन का सामान और प्लाईवुड देने का झांसा देकर किया गबन भोपाल। इंदौर के एक कारोबारी ने भोपाल के पांच कारोबारियों को पचास लाख रुपए की चपत लगा दी। पांचों पीडि़तों ने कम दामों में इंटीरियर डेकोरेशन का सामान और प्लाइवुड लेने के लिए यह रकम दी थी। आरोपी से कुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved