
भोपाल। अवधपुरी इलाके में भेलकर्मी की पत्नी से शादी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति उसके साथ करीब दस साल से ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय महिला अविनाश नगर में रहती है। जबकि उसका पति भेल में पदस्थ है। महिला के परिचित विजय आनंद का उसके घर में आना जाना था। इसी बीच 20 फरवरी 2009 को महिला जब घर में अकेली थी, तभी उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की थी। उसके बाद से वह लगातार महिला का शोषण कर रहा था। महिला ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद महिला ने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। साथ ही महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवक पहले प्रॉपट्री डीलर का काम करता था, लेकिन अब वह बेरोजगार है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved