img-fluid

रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सासू मां ने शेयर की तस्वीरें

March 24, 2026

डेस्क: मशहूर सिंगर और रैपर बादशादी ने शादी कर ली है. उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं. पिछले कुछ वक्त से बादशाद की शादी की चर्चा चल रही थी, लेकिन कुछ कंफर्म नहीं हो पाया था. अब अचानक पूनम रिखी नाम की महिला ने शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. बादशाह की जो दुल्हनियां बनी हैं, उनका नाम ईशा रिखी है. दोनों ने बेहद करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचाई है.

बादशाह की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी रचाई थी. हालांकि, कपल ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. अब तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने दूसरी बार अपना घर बसा लिया है. हालांकि, बादशाह ने अपनी शादी की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया है.


  • बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी को अपना हमसफर चुना है. कपल ने बेहद सादगी से शादी रचाई. इस दौरान उनका परिवार और खास दोस्त मौजूद रहे. एक वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नज़र आए. एक अन्य वीडियो में दोनों शादी की रस्में भी निभाते दिखाई दे रहे हैं. ईशा रिखी की मां और बहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर नए जोड़े को शादी की बधाई दी है. शादी में बादशाह भी बेहद सिंपल लुक में नजर आए, उन्होंने चूड़ीदार पजामा और कुर्ता पहना था. वहीं, उनकी दुल्हनिया ईशा ने लाल रंग का सूट पहना.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

    ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से अपने करियर की शुरुआत की. वो पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल के साथ ‘हैप्पी गो लकी’ का हिस्सा थीं. इसके बाद ईशा 2014 और 2015 में ‘मेरे यार कमीने’ और ‘व्हाट द जाट’ में दिखाई दीं.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह और ईशा रिखी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साल 2022 से ही दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी. लेकिन दोनों ने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा था और अब अचानक शादी की तस्वीरों ने सबको चौंका दिया.

    Share:

  • नीतीश कुमार निर्विरोध चुने गए JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसी और ने नहीं भरा नामांकन

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक बार फिर निर्विरोध रूप से जेडीयू (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) चुन लिया गया है. नामांकन के लिए सुबह 11 बजे तक का समय तय किया गया था, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार के अलावा किसी और नेता ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया. किसी दूसरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved