img-fluid

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारी शुरू, उदयपुर से सामने आया वायरल वीडियो

February 01, 2026

डेस्क। काफी समय से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी (Marriage) को लेकर खबर चल रही है। ऐसी चर्चा थी कि फरवरी महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उदयपुर से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि यहां पर रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है। यह शादी कल यानी 2 फरवरी को होगी।


  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जो उदयपुर के सिटी प्लेस का है। इस वीडियो में दो लड़कियां बताती हैं कि यहां पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कल शादी होने वाली है। वीडियो में प्लेस को सजाया जा रहा है। सजावट को भव्य स्तर पर किया गया है।

    दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले थे। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस कपल की शादी कल यानी 2 फरवरी को होने वाली है। अभी तक रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा की टीम से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।

    Share:

  • इंदौर: मैराथन दौड़ में युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौके पर हुई मौत

    Sun Feb 1 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में आयोजित मैराथन दौड़ (Marathon Race) के दौरान एक युवा धावक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्ष्य से महज कुछ मीटर पहले युवक जमीन पर गिर पड़ा और तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved