img-fluid

एक दूसरे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, शादी की तस्वीरें आई सामने

February 26, 2026

नई दिल्ली: साउथ इंडस्ट्री (South Industry) के हिट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) की शादी हो गई है. दोनों सात फेरे लेकर जन्म जन्मातर के लिए एक हो गए हैं. 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जूरियस रिजॉर्ट में उनकी शादी हुई. विजय के कल्चर का ध्यान रखते हुए तेलुगू रीति रिवाजों से शादी की गई. शाम के वक्त रश्मिका के कोडवा रिवाजों से फेरे हुए. कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए शादी की फर्स्ट फोटो शेयर की और एक दूसरे के लिए प्यार भरे कैप्शन भी लिखे.

सोशल मीडिया पर फैंस कपल को शादी की ढेरों मुबारकबाद दे रहे हैं. कपल की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. दूल्हा-दुल्हन बने विजय और रश्मिका की पहली झलक से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. शादी के जोड़े में वे मेड फॉर ईच अदर लगे. न्यूली मैरिड कपल की ड्रीमी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. उनकी जोड़ी को फैंस ने परफेक्ट बताया है. शादी के जोड़े में कपल रॉयल लग रहा है. वहीं दुल्हन बनीं रश्मिका की खूबसूरती का जवाब नहीं है. वो स्टनिंग ब्राइड लग रही हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)


  • रश्मिका ने बेस्ट फ्रेंड विजय मिस्टर पति कहते हुए प्यार जताया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने जज्बात जाहिर किए और लिखा- अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था.

    ‘वो इंसान जिसने मुझे कभी इस बात से नहीं रोका कि मैं ऐसे डांस करूं जैसे कोई देख ही नहीं रहा. वो जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज है. सच कहूं तो मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं. मैं आज जो भी हूं, जिस औरत बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था- वो इसलिए बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया. मैं सच में बहुत धन्य हूं.’

    ‘विज्जू, तुम्हारे लिए जो महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं — ये बात मैंने तुम्हें हमेशा कही है. लेकिन अब अचानक मेरी सारी कामयाबियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, जिंदगी- सब कुछ और ज्यादा मायने रखने लगा है… क्योंकि तुम मेरे साथ हो — हर पल के गवाह, हर चीज का सबसे बड़ा हिस्सा. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद, बेहद, बेहद ज्यादा एक्साइटेड हूं. अब तो पूरी तरह जश्न का समय है. चलो, साथ में अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी लिखते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.’

    विजय ने बयां की फीलिंग्स
    विजय ने पत्नी रश्मिका को डेडिकेट करते हुए अपनी दिल की बातें लिखीं. वो कहते हैं- एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी कमी महसूस हुई कि लगा अगर वो साथ होतीं तो दिन और बेहतर होता, खाना ज्यादा अच्छा लगता, वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता, और जहां भी होते, वही घर जैसा सुकून मिल जाता. आखिर में उन्होंने बेहद प्यारे अंदाज में लिखा कि इसलिए उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया. 26.02.2026 को शेयर किया गया ये कैप्शन उनके रिश्ते की गहराई और सच्चे प्यार को खूबसूरती से बयान करता है.

    बाकी साउथ इंडियन कपल्स की तरह विजय और रश्मिका ने भी रस्मों-रिवाजों को प्राथमिकता दी है. साउथ कल्चर की झलक उनकी वेडिंग फोटोज में साफ तौर पर दिखती है. फैंस और सेलेब्स ने विजय-रश्मिका की जोड़ी पर प्यार लुटाया है. इस पल का फैंस को सालों से इंतजार था. वो फैंस ही थे जिन्होंने उन्हें पहली बार पर्दे पर देखकर VIROSH टैग दिया था. फैंस के इस प्यार को सम्मानित करते हुए विजय-रश्मिका ने अपनी वेडिंग को ‘VIROSH की वेडिंग’ नाम दिया है. उदयपुर में रॉयल वेडिंग के बाद कपल हैदराबाद में 4 मार्च को रिसेप्शन पार्टी देगा. शादी कपल ने इंटीमेट की. लेकिन रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारे शिरकत करेंगे.

    कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
    साल 2017 में उनकी पहली मुलाकात हुई थी. वो ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर मिले थे. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ. मूवी में रोमांस करते हुए कब वो रियल में एक दूसरे को दिल दे बैठे, पता ही नहीं चला. मूवी 2018 में रिलीज हुई, उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता. कपल इसके बाद मूवी डियर कॉमरेड में दिखा. वक्त के साथ रश्मिका-विजय का रिश्ता और गहरा होता चला गया. पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने गुपचुप सगाई की. अब शादी कर वो जन्मों जन्मांतर के साथी बन गए हैं. विजय से पहले रश्मिका एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. दोनों की सगाई भी हुई थी. मगर 1 साल बाद ये रिश्ता टूट गया था.

    Share:

  • AI से लेकर आतंकवाद तक, भारत-इजरायल के बीच इन मुद्दों पर हुए समझौते

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) के इजरायल (Israel) दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आज पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू (PM Modi and Benjamin Netanyahu) के बीच गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर बातचीत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved