img-fluid

लाल सूट, मांग में सिंदूर लगाए, पति विजय देवरकोंडा की बाहों में खिलखिलाती नजर आईं रश्मिका मंदाना

February 27, 2026

डेस्क। उदयपुर की हसीन वादियों में सात फेरे लेने के बाद, फिल्म जगत की सबसे चर्चित नई शादीशुदा जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। पति पत्नी के तौर पर दोनों ने मीडिया का अभिवादन किया। इतना ही नहीं दोनों ही सितारे काफी खुश और एक्साइटेड दिखे। शादी के अगले ही दिन शुक्रवार को इस ‘पावर कपल’ को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए हैदराबाद वापस रवाना हुए। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी और उन्हें देखकर फैंस और अधिक उत्साहित हो गए हैं।

जैसे ही यह जोड़ा एयरपोर्ट पहुंचा वहां मौजूद पैपराजी और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विजय और रश्मिका ने अपने पहले पब्लिक अपीयरेंस को बेहद सादगी भरा लेकिन प्रभावशाली रखा। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट की ओर बढ़ते नजर आए और उनके चेहरों पर शादी की खुशी और सुकून साफ झलक रहा था। उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया, जिससे उनकी सादगी ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया।


  • दोनों बड़ी स्माइल के साथ आगे आए, इसके बाद एक्ट्रेस ने फ्लाइंग किस दी और फिर दोनों ने मिलकर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे से बाते करने में खोए दिखे और इसी दौरान विजय ने उन्हें अपनी बाहों में भर लिया, फिर दोनों ने साथ मिलकर पैप्स को फ्लाइंग किस दी और एयरपोर्ट के अंदर चले गए।

    दुल्हन के रूप में रश्मिका मंदाना ने लाल रंग का पारंपरिक इंडियन सूट चुना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही थीं। मांग में सिंदूर और चेहरे पर नई दुल्हन वाली चमक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे। वहीं विजय देवरकोंडा अपने स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में काफी हैंडसम और क्लासी दिख रहे थे। उनकी जोड़ी को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं। हाथ में दोनों के अभी भी मौली बंधी थी।

    बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आलीशान ITC ग्रैंड मेमेंटोस में शादी रचाई। यह समारोह काफी निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अब जब यह कपल वापस लौट आया है तो सोशल मीडिया पर फैंस उनकी शादी की और अधिक ऑफिशियल तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Share:

  • मनमोहन के सुधार भारत को 30 साल के आर्थिक विकास पथ पर ले गए: मर्केल

    Fri Feb 27 , 2026
    डेस्क: जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) ने कल गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की तारीफ की और कहा कि इनसे भारत को 30 साल के आर्थिक विकास के रास्ते पर ले जाने में मदद मिली. भारत के विकास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved