
नई दिल्ली।साउथ सुपरस्टार(South superstar) रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) बीते महीने 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)संग उदयपुर (wedding went)में शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी। लेकिन शादी के महज कुछ ही दिनों बाद, रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह है एक वायरल ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से जुड़ी बातें सामने आई हैं।
वायरल ऑडियो क्लिप और रश्मिका की प्रतिक्रिया
ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर रश्मिका की मां सुमन मंदाना सगाई के दौरान हुए कथित हैरेसमेंट पर चर्चा कर रही हैं। यह ऑडियो फरवरी 2026 में रश्मिका की शादी के बाद फिर से ऑनलाइन वायरल हुआ।
रश्मिका ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी और क्लिप शेयर करने वालों को लीगल एक्शन की चेतावनी दी। अपने बयान में रश्मिका ने कहा कि यह क्लिप उनके पुराने शब्दों का गलत मतलब निकालकर फैलाया जा रहा है, और उनके पर्सनल जीवन को जानबूझकर परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा,
“जो शब्द मैंने कभी नहीं कहे उन्हें झूठी कहानियों में बदल दिया गया और व्यूज, पहुंच और एंगेजमेंट के लिए नफरत फैलाई गई।”
पर्सनल लाइफ में जानबूझकर खलल
रश्मिका ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडियो क्लिप उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करने की रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना है कि यह पुरानी निजी बातचीत लगभग आठ साल पुरानी है, जिसे सहमति के बिना रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया गया। उन्होंने बताया कि बातचीत का एक छोटा हिस्सा कॉंटेक्स्ट से बाहर निकालकर वायरल किया गया ताकि उन्हें और उनके हालिया जीवन को लेकर शॉकिंग कंट्रोवर्सी बनाई जा सके।
रक्षित शेट्टी संग सगाई और ब्रेकअप
रश्मिका और रक्षित की पहली मुलाकात 2016 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘किरिक पार्टी’ के सेट पर हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और 2017 में सगाई कर ली गई। हालांकि, सगाई ज्यादा दिन नहीं चली। 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया।
रश्मिका की चेतावनी
रश्मिका ने अपने फैंस और जनता से भी अपील की कि क्लिप शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी यदि इसे हटाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने और अपने परिवार के सम्मान को बचाना है और किसी भी तरह की गलत सूचना को बढ़ावा नहीं देना है।
रश्मिका मंदाना ने साफ कर दिया है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर किसी भी तरह के झूठे प्रचार या अफवाहों को सहन नहीं करेंगी। यह मामला न केवल उनके मानसिक और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा का है, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना और झूठी कंट्रोवर्सी फैलाने के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved