img-fluid

रश्मिका विजय की शादी का कार्ड वायरल! 26 फरवरी को वेडिंग, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन?

February 17, 2026

 

नई दिल्ली । साउथ सिनेमा (South Cinema)के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया (Social media)पर इन दोनों की शादी का एक कथित कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी और रिसेप्शन (Wedding and reception)की तारीख तक लिखी हुई बताई जा रही है। हालांकि, अब तक इस कार्ड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल हो रहे इस कथित वेडिंग कार्ड में दावा किया गया है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं। कार्ड में यह भी उल्लेख है कि 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के मशहूर होटल ताज कृष्णा में शाम 7 बजे से रिसेप्शन आयोजित होगा। कार्ड के शीर्ष पर विजय देवरकोंडा का नाम और साइन होने की बात कही जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह पारंपरिक कार्ड नहीं बल्कि एक लेटरहेड है, जिसे खास मेहमानों को भेजा गया है।

कार्ड में लिखे संदेश के मुताबिक, “परिवार के आशीर्वाद से हम 26 फरवरी 2026 को एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर रहे हैं।” आगे यह भी लिखा है कि वे अपनी इस नई शुरुआत को उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, जो उनकी जिंदगी के सफर में साथ रहे हैं। हालांकि, कपल या उनके परिवार की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों उदयपुर के एक हेरिटेज वेन्यू में शादी करेंगे। बाद में वह वीडियो गलत साबित हुआ। वहीं एक और रिपोर्ट में कहा गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने उनकी शादी के प्रसारण के लिए कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन कपल ने अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए इसे ठुकरा दिया। इन दावों की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


  • रश्मिका और विजय की लव स्टोरी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हैं। कहा जाता है कि 2018 में आई फिल्मों गीता गोविंदम और डियर कामरेड की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। 2025 में उनकी सगाई की खबरों ने फैंस को उत्साहित किया था, लेकिन उस पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी।

    फिलहाल, वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह सच में कपल की शादी का निमंत्रण है या फिर एक और अफवाह। जब तक रश्मिका और विजय खुद सामने आकर इसकी पुष्टि नहीं करते, तब तक इन खबरों को महज कयास ही माना जा रहा है।

    Share:

  • सर्वम माया: वह साउथ हॉरर कॉमेडी, जो आपको हंसाएगी या डराएगी?

    Tue Feb 17 , 2026
    नई दिल्ली। साल 2026 में साउथ की हॉरर कॉमेडी फिल्म(South Indian horror comedy film) ‘सर्वम माया’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार(OTT platform JioHotstar) पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने दर्शकों को हंस-हंसकर लोटपोट(garnering) कर दिया है और इसकी IMDb रेटिंग 7.8 दर्ज की गई है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सिंपल लेकिन मजेदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved