img-fluid

रेपो रेट पर RBI का बड़ा फैसला, जानिए आपके लोन पर क्या होगा असर…

February 06, 2026

 

नई दिल्‍ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट (repo rate) में कोई बदलाव (interchange)  नहीं किया है. 5.25 फीसदी पर रेपो रेट को अनचेंज रखा है, जिसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) ने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को नहीं बदलने का फैसला किया है.


  • एमपीसी बैठक के फैसले पर अपडेट देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि जहां ग्‍लोबल लेवल पर अनिश्चितता फैली हुई है, वहीं भारत में महंगाई पूरी तरह से कंट्रोल है. महंगाई दर आरबीआई के सीमा से नीचे बना हुआ है. महंगाई दर 4 फीसदी के आसपास बना हुआ है, जिसका मतलब है कि हमारी इंडस्‍ट्री और देश पर महंगाई का ज्‍यादा भार नहीं है.

    जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
    गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि अगले दो दिनों में भारत को जीडीपी और महंगाई दोनों के लिए एक नया बेस ईयर मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है और घरेलू महंगाई और विकास के महंगाई सकारात्मक हैं. केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने ग्रोथ अनुमान को 7.3 प्रतिशत से संशोधित करके 7.4 प्रतिशत कर दिया है. उन्होंने कहा कि बजट 2026 में घोषित कई उपाय विकास के लिए अनुकूल होंगे, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रहेगी.

    Share:

  • MP: नीमच में मधुमक्खियों के हमले में गई महिला की जान... ऐसे बची आंगनवाड़ी के 20 बच्चों की जान

    Fri Feb 6 , 2026
    नीमच। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले (Neemuch district) के रणपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। गांव में मधुमक्खियों (Bees) के अचानक हुए हमले ने मिड डे मील (Mid Day Meal) से जुड़ी एक महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान 40 वर्षीय कंचन बाई मेघवाल (Kanchan Bai […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved