
जबलपुर। पिता से महिल का बात करना और उसके घर आना-जाना बेटों को इस कदर नागवार गुजरा की उन्होंने महिला पर चाकुओं से दनादन वार कर उसे अधमरा कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जहां दोनों युवकों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अनुसार लकडगंज निवासी सावित्रीबाई राय उम्र 49 वर्ष शादी-पार्टी में आर्डर पर खाना बनाने का काम रकती है। सवित्री का राजेश सोनकर से रुपयों की उधारी का लेनदेन है। जिस कारण से राजेश सोनकर महिला के घर आता जाता है। राजेश सोनकर का महिला सावित्रीबाई के घर आना जाना उसके बेटे आर्यन व आकाश सोनकर को पसंद नहीं था। जिसके चलते दोनों ने सावित्रीबाई को कहा था कि उसके पिता घर आए तो न आने दे।
इसके बाद भी राजेश सोनकर का महिला के घर आना-जाना रहा। इसी बात पर शाम 5 बजे सावित्रीबाई जब गलगला में आर्डर के रुपए लेकर अपने घर जाने के लिए निकली। तभी गलगला दुर्गा मंदिर के सामने आकाश व आर्यन सोनकर ने रास्ता रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। महिला द्वारा जब उनको गाली देने से मना किया तो दोनों ने चाकू निकालकर दनादन वार करना शुरु कर दिया। जिससे महिला को कमर, जांघ व पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गई। वहीं दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुुरु कर दिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved