जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

नदी में गिरी तेज रफ्तार कार

जबलपुर। पिपरिया लोहकरी के पास गौर नदी में गत दिवस एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना के बाद कार सावर लोगों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जा पहुंचे। जिन्होंने साहस दिखाते हुए कार सवार लोगों को बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच सकी।


जानकारी अनुसार मौके पर मौजूद गुरु शिवराम, राहुल साहू, संजय यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद ठाकुर ने बताया कि गत दिवस दोपहर में अचानक एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। आवाज सुनकर वह सभी दौड़ते हुए वहां पहुंचे वहीं अन्य ग्रामीणों को भी मदद के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि कार में दो महिलाएं और एक अन्य व्यक्ति जो कि कार चला रहा था, अंदर फंसे हुए थे। उन्होंने तत्काल सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं थी। घटना के बाद ट्रेक्टर की सहायता के कार को बाहर निकला।

Share:

Next Post

जुआ फड़ पर पुलिस ने मारा छापा

Thu May 26 , 2022
मौके से 5 जुआड़ी गिरफ्तार, 82 हजार 890 रूपये जप्त जबलपुर। क्राईम ब्राचं और केंट थाना पुलिस ने महावीर कम्पाउण्ड में चल रहे जुआ फड़ पर छापे मार कार्यवाी कर जुआ खेल रहे 5 जुआडिय़ो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी और ताश के पत्ते बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। […]