
जबलपुर। पूर्व विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया के मार्ग दर्शन में भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई जो बहादुरशाह के बाड़े से बड़ा कुआ से होते हुए नई बस्ती पर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि जबलपुर शहर देश में एक प्रमुख शहर कहलाता है, क्योंकि यहां पर 5-6 सुरक्षा संस्थाने हैं। विगत 10-15 वर्षों से सुरक्षा संस्थानों में नौजवानों की भर्ती नहीं की गई। जबलपुर में 20-25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। जबलपुर के नौजवान बेरोजगार हैं।
यह नौजवान शहर से पलायन हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में विधायक लखन घनघोरिया ने मांग की ।इस दौरान कदीर सोनी, याकूब अंसारी, मतीन अंसारी, इस्तियाक अंसारी, गुलाम किबिरिया, अमीन कुरैशी, पार्षद गुलाम हुसैन, इकबाल अहमद अंसारी, गुफरान अंसारी, रशीद हिना, मकसूद अंसारी, परवेज अख्तर, कय्यूम जावेद, रईस ग्रिल, मकबूल, डब्बू गुड्डा, परवेज, सोनू, जावेद अंसारी गुफरान, तनवीर, सुरेन्द्र तिवारी, हूरबी अंसारी, इशरत परवीन, पुष्पा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved