img-fluid

‘नए सिरे से रिश्ते हो शुरू’, तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत

February 15, 2026

ढाका। बांग्लादेश को लगभग डेढ़ साल बाद स्थायी सरकार मिलने जा रही है। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजे बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के भारी बहुमत के साथ पक्ष में आए। ऐसे में अब 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले तारिक रहमान के सलाहकार का भारत के साथ संबंधों पर बड़ा बयान सामने आया है।

तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि बांग्लादेश भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत करना चाहता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना भारत की जिम्मेदारी है।


  • अपने बयान में उन्होंने काह कि बांग्लादेश, भारत के साथ नए सिरे से संबंध स्थापित करना चाहता है, क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी अब सत्ता में नहीं हैं। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार ने जोर देते हुए यह भी कहा कि दोनों देशों को ‘पारस्परिक लाभ’ के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

    बता दें कि तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने शुक्रवार (13 फरवरी) को जारी हुए चुनाव परिणाम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई से अधिक सीटों पर विजय हासिल की है। शनिवार (14 फरवरी) को दिए एक साक्षात्कार में कबीर ने इस बात पर जोर दिया कि बीएनपी की शानदार चुनावी जीत के बाद बांग्लादेश में बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को पहचानने की जिम्मेदारी भारत पर है।

    Share:

  • महाकालेश्वर में आस्था का सैलाब, दोपहर 2 बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

    Sun Feb 15 , 2026
    उज्जैन। महाशिवरात्रि महापर्व पर उज्जैन स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्ति भावना से सराबोर नजर आया। करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर श्रद्धालु जब बाबा महाकाल के समक्ष पहुंचे तो कई श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू थे, तो कई के चेहरों पर संतोष के भाव दिखाई दिए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved