मुंबई (Mumbai) । आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। अब फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है और फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। पहली फिल्म ड्रीम गर्ल (Dream Girl) में आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) पूजा नाम की एक लड़की बनकर पुरुषों को लुभाते नजर आए थे। दर्शक फिल्म ड्रीम गर्ल-2 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे हैं, जबकि पहले भाग में नुसरत भरुचा थीं। ”ड्रीम गर्ल 2” में असरानी, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, गोवर्धन असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और मनोज जोशी भी हैं। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved