
मुंबई। मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र के कई शहरों (Many cities of Maharashtra) में रिलायंस जियो (Reliance Jio network stalled) की नेटवर्क सेवा शनिवार को दोपहर बाद अचानक ठप हो गई है। इससे महाराष्ट्र के साढ़े तीन लाख ग्राहकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिलायंस जियो की ओर से सात बजे के बाद इंटरनेट सेवा पूर्ववत बहाल किए जाने की जानकारी ट्विटर पर दी जा रही है।
शनिवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे आदि शहरों में दोपहर के बाद अचानक रिलायंस जियो के फोन ‘नाट रिचेबल’ बताने लगे। यहां तक कि रिलायंस जियो का नेटवर्क भी ठप हो गया। दूसरे नंबर से भी जियो के नंबर पर फोन नहीं लग रहे है। समाचार लिखे जाने तक रिलायंस जियो की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह ब्रेकडाउन है अथवा तकनीकी कारणों से सेवा बंद हुई है। रिलायंस जियो की ओर से सिर्फ ट्विटर पर इतना बताया जा रहा है कि सेवा 7 बजे के बाद बहाल हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा रिलायंस जियो के ग्राहक हैं। इनमें मुंबई में डेढ़ करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। आठ महीने पहले भी रिलायंस जियो की सेवा इसी तरह बंद हुई थी। कई ग्राहकों ने बताया कि रिलायंस जियो की सेवा पिछले सप्ताह से ही परेशान कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved