
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल एक के बाद एक बुरी खबरें लेकर आ रहा है। यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब एक और दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को आज दोपहर को हार्ट अटैक आया।
उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर अहमद खान ने खबर की पुष्टि की है। रेमो अहमद खान के 6 साल तक डांस असिस्टेंट भी रह चुके हैं। इस वक्त रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
एंजिओग्राफी हो चुकी है। रेमो इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। बॉलीवुड में रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर किया था। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने अनेक हिट फिल्में दीं। हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 डी (Street Dancer 3D) में डांस के जरिए रेमो डिसूजा दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved