img-fluid

न्यू देवास रोड पर शराब दुकान को रहवासी क्षेत्र में खोलने की खबर के बाद विरोध करने पहुंचे रहवासी, किया चक्काजाम

April 08, 2026

  • न्यू देवास रोड पर जैन बहुल एरिया में शराब दुकान खोलने का विरोध

इंदौर। न्यू देवास रोड पर एनटीसी की जमीन पर शराब दुकान खोलने के विरोध में आज रहवासी सडक़ों पर आ गए और वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। रहवासियों को जानकारी मिली थी कि यहां मालवा मिल की शराब दुकान ट्रांसफर की जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी दुकान का विरोध करने पहुंच गर्इं। किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया।


  • न्यू देवास रोड पर लाल बंगला रहवासी एरिया के सामने एनटीसी की जमीन है। यहां आज सुबह जब टेबल लगाई जाने लगी तो रहवासियों ने इसका पता किया। मालूम पड़ा कि यहां शराब दुकान खोली जा रही है। इस पर बड़ी संख्या में रहवासी सडक़ों पर आ गए। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। यहां पहले कपड़े की दुकान हुआ करती थी, लेकिन उसे खाली कराया जा रहा है। जैन बहुल इस इलाके में शराब दुकान खोलने का विरोध तेज हो गया है।

    बताया जा रहा है कि 2022 में भी यहां शराब दुकान खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन रहवासियों के विरोध के चलते दुकान हटा ली गई थी। बताया जा रहा है कि यह शराब दुकान एक भाजपा नेता समर्थित ठेकेदार की है और जिस जगह पर दुकान खोली जाना है वह भी भाजपा के एक नेता की है। रहवासियों के समर्थन में एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा भी पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों के विरोध के चलते पुलिसकर्मियों का बल भी यहां तैनात कर दिया गया है।

    Share:

  • इंदौर: रहवासी अपार्टमेंट के बेसमेंट में पार्किंग तोड़ चलाई जा रही थी प्रिंटिंग प्रेस

    Wed Apr 8 , 2026
    प्रशासन ने कराया सील, अब निगम करेगा कार्रवाई इंदौर। रहवासी क्षेत्र (Residential Area) में पार्किंग (Parking) तोडक़र इसका उपयोग व्यावसायिक (commercial) गतिविधियों में करने वालों पर अब प्रशासन (Administration) का डंडा चल पड़ा है 15 दिन की मोहलत खत्म होने के बाद प्रशासन और निगम का हमला जी प्लस 3 बिल्डिंगों की जांच जहां फायर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved