
डेस्क: पश्चिम बंगाल की सरकार में जेल मंत्री अखिल गिरि की विवादित टिप्पणियों को लेकर राज्य की राजनीति गरम है. विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार इस मुद्दे को लेकर टीएमसी पर दबाव बना रही है. मामले में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्री को पद छोड़ने का आदेश दिया.
दरअसल, टीएमसी जेल मंत्री अखिल गिरि को कैबिनेट से हटाने का फैसला करने जा रही है. महिला फॉरेस्ट अधिकारी को अपमानजनक शब्दों और धमकियों के बाद, टीएमसी नेतृत्व ने राज्य मंत्री अखिल गिरि से मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगर गिरी इस्तीफा नहीं देते हैं तो उस स्थिति में टीएमसी ने अपने मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved