img-fluid

रिटायर आईएएस राधेश्याम जुलानिया कोर्ट में हाजिर हो..!!

May 10, 2022

भोपाल। मप्र के सबसे तेजतर्रार आईएएस रहे राधेश्याम जुलानिया के रिटायरमेंट के बाद भी उनके दुर्दिन खत्म नहीं हो रहे। मप्र में लगभग अपमानित होकर रिटायर हुए जुलानिया को अब बंगले के अवैध निर्माण को लेकर भोपाल कोर्ट का नोटिस जारी हुआ है। जुलानिया के साथ उनकी पत्नी अनिता जुलानिया और भोपाल नगर निगम कमिश्नर को भी नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि जुलानिया ने भोपाल के लो-डिन्सिटी एरिया में 600 वर्गफीट की अनुमति पर लगभग 6000 वर्गफीट का बंगला बना लिया है। भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन ने यह मामला उजागर किया है। उन्होंने इसी वर्ष मार्च में भोपाल नगर निगम कमिश्नर को दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की थी कि राधेश्याम जुलानिया और अनिता जुलानिया ने वार्ड क्रमांक 26 जोन क्रमांक 6 बरखेड़ी खुर्द गांव में निर्माणाधीन व्हीसप्रिंग पॉल्मस नामक कॉलोनी में लगभग 10 हजार फीट का प्लाट खरीदा था। शासकीय आदेशानुसार इस स्थान पर एफएआर 0.06 है।


अर्थात 10 हजार वर्गफीट पर अधिकतम 600 वर्गफीट का ही निर्माण किया जा सकता है। भोपाल नगर निगम ने राधेश्याम जुलानिया और अनिता जुलानिया के नाम जारी भवन अनुज्ञा में मात्र 600 वर्गफीट के निर्माण की अनुमति जारी की है। लेकिन जुलानिया जो कि मप्र में 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस रहे हैं। उन्हें नियम कानून की बेहतर जानकारी है, ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपने प्लाट पर अनुमति से 10 गुना अधिक लगभग 6000 वर्गफीट निर्माण कर लिया है। रवीन्द्र जैन ने आरोप लगाया कि यह निर्माण नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। जुलानिया रिटायरमेंट के बाद इसी बंगले में रह रहे हैं।

अनेक अफसरों में हडकंप
व्हीसप्रिंग पॉल्मस में बंगले में अवैध निर्माण को लेकर राधेश्याम जुलानिया को नोटिस जारी होने के बाद प्रदेश के कई मौजूदा व रिटायर आईएएस में हडकंप मच गया है। इस कॉलोनी में प्रदेश के दो पूर्व मुख्यसचिवों ने भी इसी तरह अवैध बंगले तान रखे हैं। आईएएस मलय श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, संजय सिंह, जीवी रश्मि के बंगले भी इसी कॉलोनी में बन
रहे हैं।

Share:

  • मां ने कराया बेटी का रेप, बोली - जैसा लड़का कहता है करती जा

    Tue May 10 , 2022
    पिता के दोस्त है आरोपी, नाबालिग से पांच साल तक ज्यादती की भोपाल। नाबालिग के पिता का दोस्त दवाई देने के लिए ग्वालियर से भोपाल आता था, इसी दौरान उसने एक दिन मौका पाकर नाबालिग के साथ ज्यादती की। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने धमकी देकर वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved