
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रक्षा मंत्री के तौर पर रिटायर्ड सैन्य जनरल लॉयड ऑस्टिन को चुन लिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे आप लोगों को बताने में खुशी हो रही है कि लॉयड ऑस्टिन अब रक्षा मंत्री का पद संभालेंगे।
ऑस्टिन रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व करने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी होंगे। ऑस्टिन संकट के समय हमेशा से बाइडेन के साथ रहे हैं। बता दें कि जब बाइडेन उप-राष्ट्रपति थे, तब दोनों ने एक साथ काम किया था। इससे पहले ऑस्टिन इराक में अंतिम कमाडिंग अमेरिकी जनरल थे। बाइडेन के मन में भी ऑस्टिन के लिए काफी सम्मान है इस बात का जिक्र उन्होंने अपने भाषण में भी किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved